पाइप मार्केट में तमंचे के बल पर व्यापारी से लूट Robbery plunged in the pipe market on the strength of plundering



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  मंगलवार को थाना साहिबाबाद क्षेत्र में एक के बाद एक लूट की दो बड़ी वारदातें हुई जिनमें लुटेरे लाखों का कैश लूटकर ले गए । देर शाम पाइप मार्केट में पिस्टल कें बल पर तीन हथियारबंद बदमाश अपने स्टोर पर बैठे एक व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर 80 हजार कैष लूटकर ले गए। व्यापारी को धमकाने के लिए बदमाशों ने वहां एक हवाई फायर भी किया। जब बदमाशों का व्यापारी,कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने भीड़ पर दो गोलियां और दोगीं लेकिन गोली से कोई भी हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन बदमाश एक बाइक पर बैठकर भागने में कामयाब हो गए।
         
जानकारी के अनुसार प्रकाश औद्योगिक क्षेत्र में सनेटरी के काम का थोक बाजार है। यहां 86/3 प्रकाश इंडस्ट्रीज एरिया साहिबाबाद में सनेटरी के कारोबारी नूपुर जैन का आंचल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से व्यापार है। वह अपने कर्मचारियों के साथ अपने स्टोर पर बैठे थे। तभी शाम 6.15 बजे करीब एक बाइक पर सवार होकर आये तीन बदमाश पहले ग्राहक होने का अभिनय करते रहे। उसके कुछ ही मिनट के बाद बदमाश अपने असली रूप में आ गये। बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल तान दी और गल्ले से 80 हजार कैष लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी और उसके कर्मचारियों को डराने के लिये एक हवाई फायर भी किया। घटना के तुरंत बाद व्यापारी और कर्मचारियों की भीड.ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने भीड़ पर भी दो गोलियां और दागी और आराम से चलते बने।
      
 इस घटना से व्यापारियों में रोष है और उन्होंने बिरोध स्वरूप कारोबार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गौरतलब है कि दोपहर में शालीमार गार्डन में इसी तरह की एक और घटना हुई है जिसमें बदमाश हथियारों के बल पर एयरटैल कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दो लाख कैश लूट कर ले गये थे। एक के बाद एक हुई लूट से थाना साहिबाबाद क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment