9 वर्षीय बच्ची को सौतेली मां ने दी बेहद दर्दनाक मौत, सामूहिक बलात्कार भी कराया 9-year-old kidnapped mother has given extremely painful death, gang rape



श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में बच्ची की सौतेली मां, सौतेले भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बारामूला के पुलिस अधीक्षक इम्तियाज हुसैन मीर ने कहा कि बच्ची 23 अगस्त से लापता थी जिसके बाद उरी के रहने वाले उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने बताया कि उसका शव पास के जंगली इलाके में सड़ी गली हालत में बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि हत्या की जांच के लिये एसडीपीओ उरी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। मीर ने बताया, ‘‘एसआईटी ने संदिग्धों से पूछताछ की और मृतक की सौतेली मां से सख्ती से पूछताछ करने पर नौ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक हत्या एवं बलात्कार का खुलासा हुआ।’’ पूछताछ में उसने बताया कि उसका पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताता था और यह बच्ची उसको बेहद प्यारी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अपराध वाले दिन बच्ची को चाकू से डराते हुए घने वन इलाके में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सौतेली मां के सामने ही बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सौतेली मां ने बच्ची का गला दबाया और बच्ची के सौतेले भाई ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद एक अन्य आरोपी ने चाकू से बच्ची की आंखें क्षतिग्रस्त कर दीं और एक अन्य ने उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। सौतेली मां और सौतेले भाई की इस क्रूरता ने लोगों को हतप्रभ कर दिया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment