शिक्षक दिवस पर बोलीं ममता बनर्जी, विश्व को भारत की भेंट है गुरु-शिष्य परंपरा Mamta Banerjee speaks on teacher's day, gift to India to Guru



कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भारत ने विश्व को ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ उपहार में दी है। ममता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आज शिक्षक दिवस है। शिक्षक हमारे गुरु होते हैं। गुरु-शिष्य परंपरा भारत की ओर से विश्व को भेंट है।’ उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए उनकी सरकार ने शिक्षा रत्न सम्मान प्रारंभ किया है।

ममता ने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के योगदान के लिए हमारी सरकार शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘‘ शिक्षा रत्न सम्मान’’ से सम्मानित करती है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment