अतिक्रमण हटाता नगर निगम का दस्ता।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शनिवार को दूसरे दिन लगातार नगर निगम गाजियाबाद द्वारा सुवह 5 बजे से बीईएल काॅलोनी चंन्द्र नगर की सड़क पर हुये अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। इस अभियान का नेत्रृत्व वसुंधरा जोन के इंचार्ज सुनील राय के नेत्रृत्व में चला गया। इस अभियान के अंर्तगत बंग्लादेशी लोगों के ठिकानों, रोड़ी-बदरपुर वालों तथा अन्य तरह के दूसरे लोगों द्वारा सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया।
स्थानीय पार्षद एसके महेश्वरी ने बताया कि इस अतिक्रमण के कारण आस पास के लोग बहुत परेशानद थे तथा लोगों ने उनसे अतिक्रमण हटवाने के लिये कहा था। सड़क पर्याप्त रूप से चैड़ी होने के बावजूद वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती थी। गाजियाबाद नगर निगम के इस अभियान ने स्थानीय निवासी बहुत प्रंसन्न है। निवासियों का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिये सबसे पहले अतिक्रमण हटाना बहुत जरूरी है।
इस अभियान में नगर निगम द्वारा 4 जेसीबी, लोडर व 8 डंपरों की सहायता से लगभग 80 डम्फर मलबा हटाया गया और दोबरा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी नगर निगम के जोनल आफीसर ने दी है। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों में वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय, सेनेट्री इंस्पैक्टर योगेन्द्र यादव, सुपरवाईजर तुलसी राम, मुकेश, सोनू व राजू, स्थानीय पार्षद एस.के.माहेश्वरी, सरदार चरणजीत सिंह, मुकेश गुप्ता, उमेश चन्द तिवारी, योगेश दत्त, प्रदीप गर्ग, मनीष सिंह, आदि अन्य निवासी मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment