वैशाली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) मैट्रो स्टेशन वैशाली से घर तक पीछा करना बाइक सवार बदमाशों को भारी पड़ गया। लड़की ने समझदारी का परिचय देते हुए अपनी कालोनी में शोर मचाया और आस पास के लागों की मदद से एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी मिल गयी।
जानाकरी के अनुसार वैशाली निवासी एक लड़की वैशाली मैट्रोस्टेशन से अपने घर वैशाली जाने के लिये गेट संख्या तीन से निकली थी। तभी उसने देखा कि उसका कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं। बाद में लड़की का पीछा तीनों लड़कों ने एक बाइक पर बैठ कर किया और वे उसके घर तक पहुंच गये। लड़की ने अपनी कालोनी में घर के पास शोर मचाया और आसपास के लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठा एक बदमाश लोगों के हाथ लग गया।
भीड़ ने आरोपी सूरज विष्ट पुत्र हर्ष विष्ंट निवासी न्याय ख्ंड इंदिरापुरम को पहले धुना फिर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment