गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) अपर नगर मजिस्टेªट (प्रथम) गाजियाबाद डी0पी0 सिंह ने सूचित किया है कि हिण्डल बिहार क्षेत्र में प्रतिबन्धित प्लास्टिक व पोलीथिन की अवैध रूप से गोदामों में रखे जाने की सूचना प्राप्त होने पर नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं प्रशासन द्वारा सयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से गोदामों पर प्रतिबन्धित प्लास्टिक व पाॅलीथिन पाये जाने पर सम्बन्धित गोदामो को सील कराया गया। सील कराये गये गोदामो में परवेज चैधरी के गोदाम के मजदूरोे से कार्य कराया जा रहा है, जिसका निरीक्षण 15 सितंबर 2018 को नगर निगम एवं प्रदूषण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया। निरीक्षण के दौरान परवेज चैधरी सील लगे गोदाम में दीवार फांदकर कुछ मजदूरो से कार्य करता हुआ पाया गया जिस पर निरीक्षणकर्ताओं द्वारा तत्काल नन्दग्राम पुलिस में श्री परवेज चैधरी के विरूद्व अन्तर्गत धारा-447/448 भारतीय द0स0 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
Home / Breaking News /
Gzb /
state /
UP
/ सिटी मजिस्ट्रेट ने प्लास्टिक गोदाम का किया ओचक निरीक्षण City Magistrate conducted a detailed inspection of the plastic warehouse
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment