गाजियाबाद। जिला निर्वाचान अधिकारी, गाजियाबाद ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा दिनांक 01 सितम्बर 2018 से 31 अक्टूबर 2018 तक की अवधि में किया जाना है । उक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, नाम कटाने, किसी त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि को सही कराने, एक ही विधान सभा में किसी अन्य स्थान पर नाम स्थानान्तरित कराने हेतु सम्बन्धित फार्म-6, 7, 8 या 8क में से जो भी समुचित हो, पर अपना आवेदन पत्र अपने मतदान स्थल से सम्बन्धित क्षेत्र के बीएलओ को या सम्बन्धित तहसील कार्यालय में उक्त अवधि में जमा कर सकते हैं । इसी क्रम में आयोग द्वारा 23 सितम्बर 2018, 07 अक्टूबर 2018, 14 अक्टूबर 2018 और 28 अक्टूबर 2018 (रविवार) विशेष अभियान की तिथियां नियत की गयी गयी है जिसके दृष्टिगत जनपद के सभी स्कूल व कालेज जिनमें मतदान केन्द्र व मतदान स्थल स्थापित है, वहां उपस्थित बीएलओ को फार्म उपलब्ध करा सकते हैं ।
उपरोक्त दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार, अपर तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी) तथा सुपरवाइजरों द्वारा सम्बन्धित मतदान स्थलों, ग्राम व मौहल्ले का औचक निरीक्षण किया जायेगा । निरीक्षण के दौरान यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-32 के अनुसार कार्यवाही की जायेगी ।



0 comments:
Post a Comment