गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गाजियाबाद में अपराधिक घटनाएं थमने का नहीं ले रही हैं। यहां बदमाशों का हौसला बुलंद है। हर बदमाशों के आतंक से लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। ताजा मामला विजय नगर का है। यहां बदमाशों ने किराना दुकानदार पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पूरा मामला प्रताप विहार सेक्टर 11 का है। यहां के निवासी और मृतक युवक शोएब एक किराने की दुकान चलाता था। बीती रात करीब दस बजे युवक पर प्रतापविहार पुलिस चैकी से कुछ दूरी पर एक बड़े खाली मैदान में शोएब पर अचानक तीन हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। युवक पर हमले की सूचना पर मृतक का भाई दानिश भी मौके पर पहुंचा।
मृतक के भाई के अनुसार शोएब को तीन युवकों ने घेरा हुआ था और उस पर तीन युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया था। मृतक ने हमलावरों से हाथापाई और बचाव करने के प्रयास भी किया था लेकिन कोशिश नाकाम रही। मृतक के भाई के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचने पर तीनों युवक चाकू दिखाते हुए मौके से भाग निकले।
घायल युवक को मृतक का भाई पास ही के अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की तथा हत्यारों की तलाश में जुटी गई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही इस हत्या का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या की वजह अभी साफ नही हैं। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों मे रोष है।



0 comments:
Post a Comment