गाजियाबाद। जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु माहेश्वरी ने सूचित किया है कि जनपद गाजियाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर डासना क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का टोल प्लाजा स्थित है। उक्त टोल पर आए दिन अधिक धनराशि वसूले जाने के सम्बन्ध में यात्रीगण व टोलकर्मियों के बीच झगड़ा एवं मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, जिसके कारण एक ओर तो कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती हैं, वहीं दूसरी ओर यातायात भी बाधित होता है, जिससे यात्रीगण को काफी असुविधा होती है। कई शिकायतंे इस आशय की प्राप्त हुई कि टोल प्लाजा पर कार्यरत ठेकेदार व उनके कर्मचारियों द्वारा यात्रीगण से जबरन अवैध वसूली एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे यात्रियों में रोष व्याप्त होता है।
उक्त की जाॅच ज्वांईट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी (सदर), गाजियाबाद द्वारा जाॅच करायी गयी थी। उप जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा की गई जाॅच में भा0रा0रा0प्रा0 के अधिकारियों द्वारा डासना टोल प्लाजा को शिफ्ट किये जाने की संस्तुति की गई।
उक्त के दृष्टिगत अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नई दिल्ली को जनपद गाजियाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित डासना टोल प्लाजा को अन्यत्र शिफ्ट करने अथवा पूर्णतया बन्द करने के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किया गया है।



0 comments:
Post a Comment