पुलिस की पकड़ में दो मोबाइल फोन और चेन लुटेरे।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सिकंदरपुर गांव के कट के पास से सोमवार की रात में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से लूट की एक सोने की चैन, 8 मोबाइल फोन तथा लूट में इस्तेमाल की जाने वाली अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ चतुर्थ डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएससी वैभव कृष्ण द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना साहिबाबाद पुलिस ने आने जाने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले लुटेरों को धर दबोचने के लिए चलाए गये सर्च अभियान के दौरान तुलसी निकेतन पुलिस चैकी इंचार्ज एसआई अंजनी कुमार सिंह को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट के इरादे से आने वाले हैं, जो आने जाने वाले राहगीरों से मोबाइल फोन, सोने की चैन तथा पर्स आदि लूटते हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने अंजनी कुमार के साथ मोहन नगर चैकी इंचार्ज दुष्यंत राणा और उनकी टीम को बताए गए स्थान पर कार्रवाई के लिए भेजा। सोमवार की रात में सिकंदरपुर गांव के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। इनके नाम अमन पुत्र प्रमोद निवासी 416पप्पू कॉलोनी तथा दीपक उर्फ बिट्टू पुत्र नरेश निवासी गांव इकलेंड़ी थाना धौलाना हाल निवासी पप्पू कॉलोनी गली 5 थाना साहिबाबाद हैं। इनकी निशानदेही से लूट की एक घटना की सोने की चैन साहिबाबाद क्षेत्र से लूटे गयं पांच मोबाइल फोन सहित आठ मोबाइल फोन के अलावा लूट की घटना में प्रयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल अपाचे बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद दिनेश सिंह ने बताया कि यह गिरोह आने जाने वाले राहगीरों से मोबाइल फोन, सोने की चेन और पर्स लूटा करते थे। इनके बाकी साथियों की पता लगाने के लिए काम जारी है।



0 comments:
Post a Comment