साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) पूर्व विधायक के के शर्मा ने चै. जगत सिंह नागर उत्तर रेलवे भारत सरकार लोको पायलट मेल पद से सेवा निवृत्त होने के उपलक्ष में फूल - मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया और शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर के के शर्मा पूर्व विधायक ने चै. जगत सिंह नागर जी को रेलवे से सेवा निवृत्त होने पर दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए उनको और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी और उनको और उनके परिवार को स्वस्थ रहने की प्रभु से कामना की । पूर्व विधायक ने चै. जगत सिंह नागर जी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा मैं काफी विदाई समारोह मे गया हूं मगर मैंने ऐसा विदाई समारोह नहीं देखा । इस विदाई समारोह में इन्होंने रागनी एवं राष्ट्र भक्ति का जो कार्यक्रम रखा उसने भी समा बांध दिया।
भारतीय सर्व समाज महासंघ के एम के शर्मा-अध्यक्ष साहिबाबाद विधानसभा, भारतीय सर्व समाज महासंघ के श्री राजवीर शर्मा-महानगर अध्यक्ष, श्री जितेंद्र गौड धोबी जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, सचिन शर्मा, अनुज शर्मा, प्रेम शर्मा सलाउद्दीन सलमानी, आमिर सिद्दीकी, सहित अनेक लोग मौजूद थे ।



0 comments:
Post a Comment