उद्यमियों से बातचीत करतीं यूपीएसआईडीसी की क्षेत्रीय प्रवंधक स्मिता सिंह।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शनिवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती स्मिता सिंह ने साहिबाबाद औद्यागिक क्षेत्र के उद्यमियों की समस्यओं को सुना तथा समस्यओं के समाधान की दिशा में काम करने का भरोसा दिया।
साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एयोसिएशन के बुलावे पर पधारी यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रवंधक ने एसोसिएशन के सभागर में शाम 3 बजे से 4 बजे तक उद्यमियों की समस्याओं को सुना एवं उनका समाधान पूर्ण रूप से करने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यूपी सरकार का ध्येय है कि उद्यमियों की समस्यों को उनके बीच जाकर देखा और सीधे सुना जाय जिससे औद्योगिक विकास को गति मिले। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड प्रधानमंत्री के मिशन मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण औद्योगिक विकास के लिए कृत संकल्प है। उन्होने उद्यमियों से निवेदन किया कि वे दलालों और बिचैलियों से बचें।
आज की इस बैठक में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रवंधक श्रीमती स्मिता सिंह क्षेत्रीय, संजू उपाध्याय डिप्टी आरएम , अवर अभियंता राजेंद्र जी साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष दिनेश मित्तल, उपाध्यक्ष हनुमान लखोटिया, महासचिव मुकेश गुप्ता, वित्त सचिव कुलवंत सिंह एवं वरिष्ठ सदस्य एसके महेश्वरी, सदस्य एसपी चैहान, आरबी लांबा, विमल मुंद्रा, संजय शर्मा आदि मौजुद थे।



0 comments:
Post a Comment