गंजाजल व कम्प्यूटर सेंटर का उदघाटन करतीं संराक्षिका की अध्यक्ष।
इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) सीआईएसएफ वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (संरक्षिका) की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता रंजन ने शनिवार को सीआईएसएफ की पांचवी रिजर्व बटालियन इंदिरापुरम में गंगाजल जलापूर्ति योजना और एक कंप्यूटर केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्रीमती रंजीता रंजन ने बताया कि कंप्यूटर केन्द्र सीआईएसएफ केन्द्र के कर्मियों और उनके बीबी बच्चों के लिए काम करेगा, जिसमें वे कंप्यूटर चलाना सीखेंगे वही अपने काम भी कर सकेंगे। श्रीमती रंजीता ने बताया कि परिसर में शुद्ध और मीठे जल की बहुत कमी थी इसके लिए अधिकारियों ने प्रयास किए उनकी संस्था ने भी प्रयास किए थे। उसका नतीजा आज सामने है कि सीआईएसएफ परिसर में शुद्ध और मीठा गंगाजल पीने को उपलब्ध हो गया है। इसी तरह से इस कंप्यूटर केंद्र से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के बच्चे और उनके परिवार वाले यहां कंप्यूटर की शिक्षा ले सकेंगे तथा अपने जरूरी काम भी निपटा सकेंगे।
इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती संजू पाटेरिया, सचिव श्रीमती आरती सिंह, के अलावा सीआईएसएफ के अनेक अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment