गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01 सितम्बर 2018 से 31 अक्टूबर 2018 तक बीएलओ द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य सम्पन्न किया जायेगा । इसी कार्यक्रम के दौरान आयोग द्वारा 09 सितम्बर 2018, 23 सितम्बर 2018, 07 अक्टूबर 2018, 14 अक्टूबर 2018 और 28 अक्टूबर 2018 (रविवार) विशेष अभियान की तिथियां नियत की गयी गयी है जिसके दृष्टिगत जनपद के सभी स्कूल/कालेज जिनमें मतदान केन्द्र/मतदान स्थल स्थापित हैं, को उक्त दिनांकों में खोले जाने की आवश्यकता है ।
अतः आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्त कार्यो को निर्धारित समय सीमा में सुगमता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धितों के संज्ञान में लाकर आप अपने अधीनस्थ स्कूल/कालेजों को विशेष अभियान की तारीखों में खोले जाने की व्यवस्था के साथ बीएलओ के बैठने हेतु कुर्सी, मेज आदि फर्नीचर की व्यवस्था कराना भी सुनिश्चित करायेगें जिससे उक्त कार्य में किसी प्रकार व्यवधान उत्पन्न न हो ।



0 comments:
Post a Comment