गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्टेªट सभागार में विधुत अधिकारियों के साथ विधुत विभाग के कार्यो की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा ख्म्बों की प्लेस मेंट बहुत खराब है सडक के बीच में खम्बे न गाढे जाये सडक के अन्तिम कोने पर सरकारी भूमि पर ही पोल लगाये रिलायंस एजेन्सी द्वारा 06 जनवरी 2017 को कार्य पूर्ण होना था। इस पर जिलाधिकारी ने विधुत विभाग के अधिकारी से एजेन्सी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये ओैर कहा सितम्बर, 2018 तक कार्य पूर्ण किये जाये। हमारा लक्ष्य पूरा हो जाये और कार्य प्रगति पर हो अगली बैठक में कोई कारण नही सुना जायेगा। सत्य सांई एजेन्सी के प्रतिनिधी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत हमारे पास केबिल उपलब्ध नही है। 700 मीटर लाईन है जहाॅ केबिल डाली जायेगी। आर0पी0 इन्फ्रा एजेन्सी के प्रतिनिधि ने बताया कि इनके द्वारा 46 फीडर का कार्य किया जाना है जिसमें से 23 फीडर का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि धीमा कार्य करने वाली एजेन्सियों को ब्लेक लिस्ट करे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस माह सभी एक्स0ई0एन0 मीटरिंग का कार्य पूर्ण करेगें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य प्राथमिक स्तर पर कराया जाये। उप जिलाधिकारियों से समन्वय बनाकर गांव मे मीटरिंग का कार्य पूर्ण करें।
उन्होने कहा कि इनर्फोमल कनेक्शन भी गांव में कैम्प लगाकर दिये जाये। बैठक में उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि शहर या गांव का कोई भी घर विधुत कनेक्शन से नही छूटना चाहिए। कोई भी घर वैध कनेक्शनों से महरूम न रहे कटिया कनैक्शन पकडे जाने वालो को भी वैध कनेैक्शन दे दिया जाये। उन्होने कहा आपके द्वारा कराये गये कार्यो की प्रति सप्ताह मुझे रिपोट चाहिए अधिकारीगण रोजाना कार्यो की समीक्षा करें। कैम्प लगाकर सी0एच0सी0 कबर कराये सर्वे जल्दी कराये मार्च तक प्रयास करे कि सभी कार्य पूर्ण हो जायें विधुत आपूर्ति की रिपोर्ट मुझे प्रतिदिन चाहिए। ट्र्रििपग ज्यादा हो रही है इसलिए सुधार करने की आवश्यकता है। लम्बित आर0सीज की वसूली का प्रयास करे, जो धनराषि प्राप्त हुई है उसे व्यय करने की योजना बनाये जर्जर विधुत पोल व जर्जर तारों की रिपोर्ट बनाये और उन्हें बदलने का कार्य करें। प्रायः देखने में आया है कि ट्रांन्सफार्मर 24 घन्टे के अन्दर नही बदले जा रहे है। अपने-अपने क्षेत्रों में समीक्षा करें एक समरी बनाकर भेजे लक्ष्य कैसे पूरे करने है कार्य योजना बनाये। बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment