गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार खाद्य एवं रसद एवं नागरिक आपूर्ति प्राधिकरण द्वारा कराये गये 3 परियोजनाओं के अन्तर्गत सेन्टर वर्ज का सौन्र्दीयकरण, कर्पूरीपुरम योजना में सुदृढीकृत की गयी सडकों का उद्घाटन, करहैडा रोड़ रोटरी से जी0टी0 रोड की ओर बन्थला रोड पर बनाये गये यूटर्न स्थल का लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथियों मंत्री जी व उपाध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुये मंत्री खादय एवं रसद ने कहा कि इस कार्य के लिए उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी को बधाई देता हूॅ कि जनपद गाजियाबाद में विकास कार्य प्रथम नंबर पर हो रहे है। गाजियाबाद स्वच्छता में नं0 1 पौधा रोपर्ण में नं0 01 व सभी उत्कृष्ठ कार्यो में प्रथम स्थान पर है। उन्होने कहा कि पूरे उ0प्र0 में बलिया तक पहुंचाने वाली यही सडक है लखनऊ जाने का रास्ता गाजियाबाद से होकर ही जाता है। जिलाधिकारी ने कचरा महोत्सव पर तैयार पुस्तक व पौधा मंत्री जी को भेंट किया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा साढे आठ करोड की लागत की तीन परियोजनाओ का लोकार्पण मंत्री जी के कर कमलो द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, सन्तोष कुमार राय सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मंत्री जी के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल चीफ इन्जीनियर वी0एन0 सिंह, सी0ए0टी0पी0 इस्तियाक अहमद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन बेसिक शिक्षा विभाग की संयोजिका पूनम शर्मा ने किया।



0 comments:
Post a Comment