साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने राजेंद्र नगर गोल पार्क के पास से मुखबिर की सूचना पर एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो सोशल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को विभिन्न तरह के लालच देकर ठगता था। इससे पुलिस ने ठगी में प्रयोग किए जाने वाले तीन मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद किये है।
सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोल पार्क राजेन्द्रनगर के पास से साहिबाबाद पुलिस और साइबर सैल ने एक विदेशी व्यक्ति फ्राइडे पुत्र ओग्बू निवासी 24 न्यू लागोस रोड लागोस नाइजीरिया हाल पता किराए का मकान कृष्णा पार्क थाना तिलक नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इस से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद हुए हैं । पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह सोशल साइट पर फर्जी फेसबुक और वट्सअप अकाउंट बनाकर लोगों को इनाम जीतने व्यापार करने गोल्ड के शोरूम खोलने आदि का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद कस्टम ड्यूटी अन्य किलियरेंस के नाम पर जैसे रजिस्ट्रेशन फीस इंटरनेशनल टेक्स कोड, रेजीडेंसियल टेक्सकोड के नाम से लोगों को डरा कर मोटा पैसा विभिन्न बैंक खातों में डलवा कर ठगता था ।



0 comments:
Post a Comment