कलेक्शन एजेंट से दो लाख लूटे Two lakh looted by collection agent



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमार गार्डन कॉलोनी में एक दुकान पर बैठे एक सेलुलर कंपनी के सेल्समैन से बाइक पर सवार दो बदमाश दो लाख कैश लूट कर फरार हो गए थाना साहिबाबाद पुलिस को अभी लुटेरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और अंधेरे में हाथ पैर मार रही है ।
        
जानकारी के अनुसार ग्राम पसोंडा निवासी इमरान एयरटेल कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। मंगलवार को वह शालीमार गार्डन कॉलोनी में स्वाति केबल कंपनी के पास एक दुकानदार के यहां मोबाइल रिचार्ज की पेमेंट ले रहा था। तभी अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने  हथियारों के बल पर एजेंट का कैश बैग लूट लिया। बैग में कलेक्शन एजेंट ने इकट्ठा किए हुए रुपए रखे हुए थे। बदमाश  यहीं नहीं रुके, उन्होंने इमरान की जेब में से भी करीब तीन हजार रूपये निकाल लिये और पिस्तौल को हवा में लहराते हुए अपनी बाइक पर बैठकर आराम से चले गए। घटना के समय इमरान के अलावा दुकानदार और 2-3 ग्राहक और बैठे थे।
         
घटना की सूचना मिलते ही सीओ साहिबाबाद डॉक्टर राकेश मिश्रा, एसपी सिटी श्लोक कुमार थानाध्यक्ष साहिबाबाद दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
      
एसपी सिटी ने पत्रकारों को बताया कि कलेक्शन एजेंट इमरान केवल 93 हजार का हिसाब दे पाया है। वे यह तो मानते हैं कि लूट हुई है लेकिन लूटी गई रकम केबल 93 हजार बता रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच करा रहे हैं और उन्हें एजेंट पर कुछ संदेह
है ।

फोटो कैप्शन -पीड़ित कलेक्शन एजेंट इमरान।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment