जम्मू में घुसपैठ का प्रयास विफल, एक घुसपैठिया ढेर Intrusion attempt in Jammu failed, an intruder pile



जम्मू,  (वार्ता) जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर सजग सेना के जवानों ने बुधवार को सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी सेक्टर में सुबह सेना के जवानों ने संदिग्ध घुसपैठ की गतिविधियां देखी। इसी दौरान एक घुसपैठिए ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी, जिससे घुसपैठिए की मौत हो गयी। उसका शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment