बुलावा आने पर ही आ सकते हैं कैलास मानसरोवर: राहुल Kailas Mansarovar can come only when call comes: Rahul



नयी दिल्ली,  (वार्ता) कैलास मानसरोवर पहुंचने पर अभिभूत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोई व्यक्ति बुलावा आने पर ही कैलास यात्रा पर अा पाता है। 

श्री गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कैलास मानसरोवर यात्रा के अनुभव और फोटो साझा किये। उन्होंने लिखा, “कोई व्यक्ति तभी कैलास आता है, जब उसे बुलावा आता है। मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ मैं इससे बहुत प्रसन्न हूं। मैं यहां जो भी देखूंगा , वह आपके साथ साझा करूंगा।”

श्री गांधी ने कहा, “मानसरोवर झील का जल बहुत शांत है। यह सब कुछ देता है फिर भी कुछ नहीं खोता है। कोई भी यहां से पानी पी सकता है। यहां किसी तरह की नफरत नहीं है। यही वजह है कि भारत में हम इस जल की पूजा करते हैं।”

इसके साथ ही श्री गांधी ने मानसरोवर झील और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों की मनोरम तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त को यहां से कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए थे और उसी दिन काठमांडू पहुंचे थे। वहां से वह ल्हासा होकर मानसरोवर गये।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment