किशोरी से बलात्कार का आरोपी।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) साहिबाबाद थाना क्षेत्र हिंडन बिहार अर्थला में एक नाबालिक लड़की से रेप करने वाले मुंह बोले पिता को थाना साहिबाबाद पुलिस ने मंगलवार की सुवह दस बजे के करीब नाग गेट करहैड़ा रोड से गिरफ्तार किया है।
सीओ चतुर्थ डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हिंडन विहार अर्थला में एक किशोरी के साथ उसके मुंह बोले पिता ने दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत लड़की ने अपनी बड़ी बहन से की तब थाना साहिबाबाद में पीड़ित किशोरी की बड़ी बहन ने शिकायत दर्ज करायी थी। थाना साहिबाबाद पुलिस ने किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी मंुह बोले पिता इसरार पुत्र इस्माइल को मंगलवार की सुबह 10बजेे के करीब नाग गेट करहैड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसरार बलेदारी का काम करता है तथा हिंडन विहार में रहता था तथा लड़की का मुह बोला पिता था। इसरार ने किशोरी की मां से दूसरी शादी की हुई है।



0 comments:
Post a Comment