अवैध निर्माण को तोड़ता अतिक्रमण विरोधी दस्ता।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र श्याम एंकलेव में दो प्लाटों में बने अवैध निर्माण को जीडीए ने आज ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को अमल में लाने के लिये स्थानिय पुलिस की मदद ली गयी।
जानकारी के अनुसार जीडीए का अतिक्रमण बिरोधी दस्ता मंगलवार को श्याम एंकलेव जनकपुरी में पहुंचा। जहां दो प्लाट सी21 व सी4 में बनी बिल्डिंग की पार्किंग में अवैध रूप से फ्लेट बना रखे थे। जीडिये के अवर अभियंता रामानंद व आसिफ खान के नेत्रृत्व में दोनों भवनों में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई व्यक्ति जीडीए की कार्रवाई का बिरोध नहीं कर सका।



0 comments:
Post a Comment