पहले इत्मीनान से पिया पानी फिर बताई अपनी हैवानियत की कहानी
इस कातिल पर अभी एक और हत्या का भूत सवार है
कर्नाटक. यहां चिकमंगलूर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तरीका ऐसा कि सब चौंक गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी शख्स एक थैला लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा, उसके एक हाथ में सफेद रंग का थैला था और दूसरे हाथ में धारदार हथियार। जैसे ही आरोपी ने थैले खोला तो सब दंग रह गए, उसमें एक महिला का कटा सिर था।
पुलिस ने बनाया वीडियो : पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सतीश है। जब वो पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा तो पुलिसवाले उसका वीडियो बनाने लगे। सतीश ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के कैरेटर पर शक था। उसे लगता था कि पत्नी किसी दूसरे से प्यार करती है, इसलिए उसकी हत्या कर दी।
'पत्नी को करता था प्यार' : अॉटो चलाने वाले सतीश ने बताया कि वो अपनी पत्नी रूपा को बहुत प्यार करता था। उसे वो सब दिया जो दे सकता था। लेकिन उसने धोखा दिया। सतीश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी सुनील के साथ देखा था। मैं सुनील को भी मार डालना चाहता था लेकिन वो बच गया।
पुलिस के मुताबिक 9 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। सतीश ने अपनी पत्नी को सुनील के साथ बगीचे में देखा। इसके बाद गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी। सुनील भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने रूपा का शव बरामद कर सतीश को अरेस्ट कर लिया है।



0 comments:
Post a Comment