केंद्र और राज्य भाजपा सरकारों के जन-विरोधी चरित्र की भर्त्सना की! मणिपुर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की माँग उठाई
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) कार्यकर्ताओं ने आज मणिपुर विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों पर हुए पुलिस हमले के खिलाफ आर्ट्स फैकल्टी, दिल्ली विश्वविद्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सेदारी निभाई।
ज्ञात हो कि यह प्रदर्शन नार्थ-ईस्ट फोरम फॉर इंटरनेशनल सॉलिडेरिटी (नेफिस) द्वारा आयोजित किया गया थाद्य भाजपा सरकार द्वारा मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों पर हमला आज देश भर के अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों पर होने वाले हमलों में एक नई कड़ी है। इस पुलिस हमला से भाजपा सरकार छात्र-विरोधी मानसिकता की पोल खुल गयी है। ज्ञात हो कि पिछले तीन माह से मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्र व शिक्षक, विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर ए.पी. पाण्डेय के खिलाफ आन्दोलन कर रहे हैं और केंद्र सरकार से उन्हें बर्खास्त करने की माँग कर रहे थे। वाईस-चांसलर ए.पी. पाण्डेय पर अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार, पक्षपात के लगातार आरोप लगते रहे हैं, जिन्हें आन्दोलन के दबाव में छात्रों के आन्दोलन के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने प्रो-वाईस चांसलर के इशारे पर हॉस्टल पर हमला किया और छात्रों को ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार किया गया। विश्वविद्यालय के छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकाल कर उनकी पीटाई की गयी। पुलिस ने शिक्षकों पर भी हमला किया गया और छात्रों को बचाने के प्रयास कर रहे शिक्षकों पर टियर गैस के गोलों से हमला किया गया। पुलिस ने अब तक 90 छात्रों और 6 शिक्षकों को हिरासत में लिया हुआ है। यह भी ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा की गयी हॉस्टल रेड के बाद 55 छात्र लापता हैं।
ज्ञात हो कि अगस्त माह में भी भाजपा सरकार के इशारों पर आन्दोलनरत छात्रों पर हमला किया गया था। मौजूदा हालात यह हैं कि सरकार ने वाईस चांसलर को छुट्टी पर भेजकर, आन्दोलन खत्म करने के लिए छात्रों पर हमले की श्रृंखला दोबारा शुरू की है। केवाईएस ने इस हमले के जिम्मेदार मणिपुर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की माँग की। साथ ही, केवाईएस माँग करता है कि सभी गिरफ्तार किये गए छात्रों एवं शिक्षकों को तुरंत रिहा किया जाए। इस हमले के जिम्मेदार सभी पुलिस अधिकारियों को भी सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, केवाईएस कुलपति की बर्खास्तगी की माँग का समर्थन करता है।


0 comments:
Post a Comment