गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मण्डलायुक्त मेरठ अनिता सी मेश्रराम कलेक्ट्रेट सभागार में गाजियाबाद की उपाध्यक्ष व प्रभारी जिलाधिकारी कंचन वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन के साथ पश्चिमी रेल डेडिकेटेड काॅरिडोर एवं पूर्वी रेल डेडिकेटेड काॅरिडोर के अधिकारियों के साथ बैठक की।
पश्चिमी रेल डेडिकेटेड काॅरिडोर को बनाने में जिन-जिन जिलों मे भूमि अधिग्रहण में रूकावट आ रही है, आयुक्त महोदया ने उनसे जानकारी प्राप्त की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि भूमि भारतीय रेल द्वारा क्रय की गयी है। यू0पी0एस0आई0डी0सी0 और नोएडा प्राधिकारण की भूमि भी अधिग्रहण की गयी है। पश्चिम मे तीन किलोमीटर क्षेत्र है लीज भूमि नदी के पास वन विभाग ने रेलवे को भूमि प्रदान की है। गौतमबुद्धनगर मेे छः लाईन का मौडिफीकेशन भारत सरकार द्वारा स्वीकृत है। तीन लाईन का मौडिफीकेशन महत्वपूर्ण है। मौडिफेकेशन का कार्य अक्टूवर या नवम्वर में हो जायेगा। 132 में दलेलपुुर, 117 में गुलेस्तानपुर व पाली गाॅव का मामला विवादित है। आयुक्त महोदया ने कहा कि विवादो का निस्तारण शीध्र किया जाना चाहिए। पूर्वी रेल डेडिकेटेड काॅरिडोर 1833 किलोमीटर का है जिसमें मेरठ 173 किलोमीटर, हापुड में 22.97 किलोमीटर, बुलन्दशहर में 47.9 किलोमीटर में, गाजियाबाद में 14.07 किलोमीटर, गौतमबुद्धनगर 18.97 किलोमीटर क्षेत्र पड रहा है। प्रोजेक्ट प्रबंधक ने अवगत कराया कि जनपद हापुड में भूमि का कार्य करने में समस्या आ रही है।
आयुक्त महोदया ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के बारे में जानकारी प्राप्त की। एन0एच0ए0आई0 के अधिकारी ने बताया कि 4 फेस में कार्य शुरू किया गया ंहै। यू0पी0 गैट से डासना तक 19 मई 2019 तक कार्यपूर्ण कर दिया जायेगा। डासना से हापुड 67 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पिलखुवा में फ्लाई ओवर निर्माणधीन है। जून 2019 मंे कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य हैै। परन्तु जनवरी 2019 तक कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा। डासना से मेरठ 31.77 किलोमीटर निर्माण किया जायेगा। आयुक्त महोदया ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि निर्माणधीन कार्य शीध्र पूर्ण करें। कार्याे में लापरवाही क्षम्य नही होगी।
बैठक में जिलाधिकारी बुलन्दशहर अनुज कुमार झा, नगर आयुक्त नगर निगम सी0पी0 सिंह, उप नगर आयुक्त, नगर निगम आर0एन0 पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व सुनील कुमार सिंह, जिला वन अधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment