गाजियाबाद। डासना-मेरठ एक्सप्रेस वे में हापुड रोड पर लिंक मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर रालोद द्वारा छह अक्टूबर को निकाली जा रही सांकेतिक पैदल यात्रा को लेकर रोलोद कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार की शाम सम्पन्न हुई। पूर्व विधायक सुदेश शर्मा के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष चैधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में उक्त जन संघर्ष पद यात्रा को सफल बनाने के लिये चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी छह अक्टूबर को सुबह दस बजे मोदी मंदिर पर जुटेंगे। बैठक मंे जिला अध्यक्ष कपिल बैंसला, अजय प्रमुख, तेजपाल चैधरी, संजय गुप्ता, सतीश राठी, योगेन्द्र पतला, दीपक राठी, डाॅ दीपा त्यागी, बबलू अमराला, लीलू फफराना, गौरव ढाका, सागर नेहरा आदि मौजूद रहे।
Home / Breaking News /
Gzb /
state /
UP
/ रालोद की जन संघर्ष यात्रा को लेकर हुई बैठक Meeting on RLD's Jan Sangh Yatra
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment