गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटक्शन मिशन के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा सप्ताह के दौरान मोदीनगर स्थित छतरी वाला शिव मंदिर में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ मंजू शिवाच ने किया। जिला महामंत्री दिनेश सिंघल जी ने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के विषय में उपस्थित सभी लोगों को विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान 150 लोगों ने स्वास्थय जांच कराकर दवाएं ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नवीन और न्यू शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी के डॉक्टर मानव गार्गी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ अनिल कोरी के सहयोग से लगे शिविर में मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा वितरित की। शिविर को सफल बनाने में डाॅ पवन सिंघल, मंडल अध्यक्ष नवीन जयसवाल, रोहित अग्रवाल, सत्यवीर राघव, डॉ अनिल आर्य, राजकुमार तंवर, अमित चैधरी, नितिन जिंदल, दौलत राम,़ साधना शर्मा, महेश कश्यप, अनिल सेन, परितोष, अश्वनी गुप्ता, लोकेश डोढी, हेमंत पालीवाल आदि उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment