गाजियाबाद । कविनगर स्थित तुषार होटल में आज रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सफायर के तत्वावधान में सोना ,चांदी और हीरे की परख को लेकर एक वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाॅप में असली और नकली सोना, चांदी और हीरे के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये । ताकि महिलायंे बाजार में किसी प्रकार की ठगी का शिकार न हो ।इस मौके पर शहर के जाने माने ज्वैलर विशेषज्ञ मनोहरलाल ने वर्कशाॅप को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में जगह जगह लैब खुल चुकी है जहां असली सोने और हीरे की जांच पडताल हो सकती हैं , इसलिए बाजार में उसी दुकान से खरीददारी करे जहां लैब की सुविधा हो नही तो कभी भी धोखे और ठगी का शिकार हो सकते है। इसी क्रम में रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सफायर की अध्यक्ष निशा गर्ग ने कहा कि इस वर्कशाॅप का उददेश्य ही सोने चांदी और हीरे की खरीददारी के प्रति ही जागरूकता पैदा करना है, ताकि हमारी बहने बाजार में ठगी की शिकार न हो। इस मौके पर राधा गोयल, आशिमा ,अलका, रश्मी ,वंदना ,सुनीता ,सुरभि ,अंजली ,आराधना ,सारिका आदि प्रमुख रूप से मौजूद थी।
Home / Breaking News /
Gzb /
state /
UP
/ ज्वैलर्स की परख के लिए वर्कशाॅप Workshop for assaying jewelers
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment