जम्मू । पाकिस्तान के एक हेलीकॉप्टर ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन जब हवाई पहरेदारों ने उसका सामना किया तो वह लौट गया। जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 12:10 बजे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।उन्होंने कहा, ‘‘अग्रिम मोर्चे पर तैनात वायु पहरेदारों ने छोटे हथियारों के साथ उसका सामना किया।’’
उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि यह एक असैन्य हेलीकॉप्टर था और बहुत ऊंचा उड़ रहा था। अधिकारियों ने कहा कि सफेद रंग के हेलीकॉप्टर ने गुलपुर क्षेत्र में सीमा को पार किया कुछ देर मंडराने के बाद लौट गया। सूत्रों ने कहा कि हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का पता चलने के बाद तीन अग्रिम चौकियों से छोटे हथियारों से निशाना साधा गया।



0 comments:
Post a Comment