गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सूचित किया है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा 25 अगस्त,2018 को प्रदेश में पोषण अभियान का औपचारिक शुभारम्भ किया गया है। इस परिपेक्ष्य में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में जनपद गाजियाबाद में माह सितम्बर को “राष्ट्रीय पोषण माह” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जिला, ब्लाॅक व समुदाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन समेकित रूप से पोषण अभियान के सफल संचालन हेतु आई0सी0डी0एस0, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, बेसिक शिक्षा एवं खाद्य व रसद विभाग द्वारा किया जा रहा है।
आज माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के द्धारा देश की आशा,ए0एन0एम0 आंगनवाडी कार्यकत्रियो, मुख्य सेविकाओ,एंवम आई0सी0डी0 एस0 एंव स्वास्थ विभाग के लाभार्थियो से विडीयो कॅान्फ्रेन्स के माध्यम से सीधा संवाद किया गया। जनपद में स्थ्ति सभी सामुदायिक केन्द्र व ब्लाक चिक्तिसा इकाई के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस प्रसारण में माननीय प्रधानमन्त्री जी ने सभी को पोषण, स्वास्थ और स्वच्छता के बारे में बात करते हुए इन तीनो बिन्दुओ के महत्व के बारे में जानकारी दी । देश के प्रदेशो में से एक एक जनपद में से सभी कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित कर उनके कार्यो की प्रशंसा एंव चुनौतियो का सामना किस प्रकार किया जाए इस पर भी चर्चा की गई। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत आशा एंव आंगनवाडी कार्यकत्रियो का मानदेय बढोतरी की घोषणा भी की। उपरोक्त के अतिरिक्त पोषण अभियान को सभी के सहयोग से जन अन्दोलन का रूप देने का आग्रह किया गया।
इसके साथ ही जनपद स्तर पर पोषण माह के अन्तर्गत प्रत्ेयक आंगनवाडी केन्द्र पर महिलाओ के साथ बैठक कर उनको स्तनपान एंव उपरी आहार के महत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो पर पोषण रैली का आयोजन किया गया जिसमें 600 आगनवाडी कार्यकत्रियो एंव 300 आशा कार्यकत्रियो व 110 ए एन एम तथा सभी चिकित्सा प्रभारी ,बाल विकास परियोजनाधिकारी तथा पर्यवेक्षिकाओ द्धारा प्रतिभाग किया गया।



0 comments:
Post a Comment