गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती कल्पना अवस्थी एवं जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी प्रदूषण विभाग द्वारा करहेडा मोड पर लगाई गई एल0ई0डी0 का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रदूषण विभाग द्वारा लगाई गई एल0ई0डी0 के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना की जानकारी आम जन तक पहुंचायेगी। जिससे आम जन में जागरूकता बढेगी व वर्तमान सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम आम जनता तक पहुंचाये जा सकेगे और आम जनता इन योजनाओं से लाभान्वित होगी सरकार की ऐसी सोच है।
इसके उपरान्त प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण व जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन के साथ आर0टी0ओ0 कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यालय में लाईसेन्स बनवाने आये व्यक्ति से जानकारी ली कि लाईसेन्स बनवाने में कोई समस्या तो नही आ रही? उन्होने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि चैक लिस्ट व पोस्टर कार्यालय में लगे होने चाहिए आम जनता के लिए काउन्टर न होने से जनता को समस्या हो रही है। आम जन को यह नही मालूम कि लेन क्या है आम जन को सही ड्राईविंग की जानकारी होनी चाहिए आम जनता के लिए जन सुविधा केन्द्र वहाॅ पर स्थापित हो जिससे कि आम जन को कोई समस्या न आये। उन्होने निर्माणाधिन फिटनेस सेन्टर का भी निरीक्षण किया और कहा कि सरकारी कार्यदायी संस्था बहुत धीमा कार्य कर रही है। इसकी चारदीवारी का जल्द निर्माण किया जाये और कार्य में प्रगति लायी जाये मैकेनिकल प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
इसके उपरान्त प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती कल्पना अवस्थी व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन द्वारा निर्माणाधीन अस्पताल डासना का निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल के निर्माण का 2233 करोड का प्रोजक्ट है तथा 30 सितम्बर 2019 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है उन्होने बताया कि सोलर पैनल के द्वारा यह अस्पताल सुसजित किया जायेगा । प्रमुख सचिव ने कहा कि पौधे रोपित करके इस अस्पताल का सौन्र्दीयकरण किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रमोद कुमार सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment