गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शहर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टी का त्यौहार इस बार दो दिन 2 और 3 सितम्बर को धूम - धाम मनाया जा रहा है। जहां कल मनाया गया था वहां भी आज भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं । लोगों ने अपने घरों में कल भी और आज भी लड्डू गोपाल की पूजा कर रहे है।
जन्माष्टमी पर गाजियाबाद के दुघेश्वर नाथ मंदिर में आज भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर को भव्य रूप् से सजाया गया है। राजनगर, कविनगर, गांधीनगर क्षेत्र कई मंदिरों में कल भी जन्माष्टमी मनाइ्र गई । मोहनगर मंदिर में कल भी भारी भीड़ थी तो आज भी लम्बी लाईनों में भक्तो को सुबह से ही देखा जा रहा है। कान्हा की लिलाओं को दर्शातीं कई झांकियां सजाई गईं। मोहन नगर मंदिर की झांकी प्रसिद्ध होने के कारण यहां दूर - दराज से लोग श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर आते है।
वसुंधरा सेक्टर-1 एलआइजी फ्लैट स्थित चंद्रशेखर पार्क से जन्माष्टमी समिति की ओर से लड्डू गोपाल की प्रभात फेरी निकाली गई। लड्डू गोपाल को सजा कर पूरी कालोनी में परिक्रमा कराई गई। इस दौरान भक्तों ने भजन व आरती की।
वहीं, शाम को सोसायटी में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें स्थानीय लोगों व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। आरडब्ल्यूए चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर उर्मिला शर्मा, राधा तिवारी, प्रीति कुशवाहा, इंदु मलिक, श्वेता ¨जदल, राजकुमारी पटेल, शालिनी चैहान, सविता मिश्रा और मीना चैहान सहित अन्य महिलाएं उपस्थित हुई।
वसुंधरा सेक्टर - 3 के लक्ष्मी नारायण मंदिर में कल जन्माष्टमी का त्यौहार धूम - धाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों का मंदिर में तांता लगा रहा। मंदिर की भव्य सजावट की गई थी। इस बार मंदिर में कई मनोहर झांकी भी देखने को मिला। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई । मंदिर समिति की महिला टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को गिफ्ट भी दिए। देर रात तक जय - जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।






0 comments:
Post a Comment