इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार की भोर में वसुंधरा रेड लाइट के पास से चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार लाख 35 हजार रूपये,एक बैग,अन्य सामन तथा घटना में प्रयुक्त एक लग्जरी कार बरामद की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह में मुखबिर की सूचना पर थाना इंदिरापुरम प्रभारी सचिन मलिक के नेतृत्व में पुलिस दल ने एक नकबजन गिरोह को गिरफ्तार किया गया। जिससे चोरी के 4लाख 35 हजार रुपये ,एक बैग के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह से चोरी करने में इस्तेमाल की जाने वाली एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने चोरों के नाम राम कुमार कश्यप पुत्र बनवारी लाल निवासी 2बी/9 नेहरु नगर रोड गेट नंबर 2 गाजियाबाद, प्रमोद कश्यप पुत्र प्रेम सिंह कश्यप निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद तथा विनोद कश्यप पुत्र रतन लाल निवासी 9एफ परशुराम मंदिर के पास थाना मोदीनगर गाजियाबाद है।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह घरों में नकबजनी कर चोरी करता है तथा यह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था । इस गिरोह का एक आदमी पहले चोरी किए जाने वाले घर को चिन्हित करता है बाद में मौका पाकर उस घर में चोरी की जाती थी। इस मामले में थाना इंदिरापुरम में इस गिरोह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं । पुलिस इस गिरोह से आगे और पूछताछ कर रही है जिससे गिरोह ने कहां कहां घटनाओं को अंजाम दिया है यह पता चले।



0 comments:
Post a Comment