गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) उ0प्र0 महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाॅथ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला अपराधों को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात महिला थाना अध्यक्ष तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थी। उस समय पर कुछ पीडित महिलाये भी अपनी व्यथा सुनाने उनके सामने उपस्थित हुई।
महिलाओं की आपवीती सुनकर उन्होने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पीडित महिलाओ की समस्याओं का निदान प्राथमिक स्तर पर किया जाये मुख्य मंत्री जी के इस सम्बन्ध में कडे निर्देष है। पुलिस अधीक्षक ने महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि जनपद गाजियाबाद में प्रत्येक माह के दूसरे व चैथे मंगलवार को शासन की मंशा के अनुरूप परी दिवस मनाया जायेगा। अप्ररान्ह 2.00 बजे से 5.00 बजे तक घरेलू हिंसा व अन्य समस्याओं से त्रस्त महिलाओ व बच्चों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जायेगा। उन्होने महिला थाना अध्यक्ष से कहा कि महिला होने के नाते महिलाओ की व्यथा संवेदनशील होकर सुने और उचित रूप से कार्यवाही भी करे। महिला अपराधों को रोकने के प्रति मुख्य मंत्री जी गम्भीर है। पीडित महिलाओं को उचित न्याय मिले यही शासन की प्राथमिकता है। महिला आयोग की अध्यक्ष मुरादनगर में हुये 7 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के बाद हत्या के सम्बनध में जांच करने हेतु आज यहां उपस्थित हुई थी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, महिला थाना अध्यक्ष, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी शशी वाष्णेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र, जिला विधि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment