गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी निर्वाचन प्रशान्त तिवारी ने सूचित किया है कि दिनांक 01 सितम्बर 2018 से 31 अक्टूबर 2018 तक बीएलओ द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य सम्पन्न किया जा रहा है ।
इसी कार्यक्रम के दौरान आयोग द्वारा दिनांक 10, 24 अक्टूबर 2018 को ग्राम सभा व शहरी स्थानीय निकाय तथा आर0डब्लू0ए में बैठकें कर मतदाता सूची को पढ़ा जायेगा एवं 13 अक्टूबर को महिलाओं व दिव्यांग मतदाताओं पंजीकरण एवं अन्य अर्ह छूटे हुए मतदाताओं के पंजीकरण सम्बन्धी कार्यवाही सम्बन्धित बीएलओ द्वारा किये जाने हेतु 07, 14, एवं 28 अक्टूबर 2018 विशेष अभियान की तिथियां नियत की गयी गयी है जिसके दृष्टिगत जनपद के सभी स्कूल व कालेज जिनमें मतदान केन्द्र व मतदान स्थल स्थापित हैं, को उक्त दिनांकों में अनिवार्य रूप से खुले रहे तथा विद्यालयों में बीएलओ के बैठने व पानी पीने हेतु उपयुक्त व्यवस्था रहे और यदि कोई समस्या आये तो उसका तत्काल निराकरण किया जा सके । इसके लिए अपने आफिस में कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर लें । कन्ट्रोल रूम का नम्बर/मोबाइल नेट इस कार्यालय को भी उपलब्ध करायें । अतः उक्त राष्ट्रीय कार्य में आपका सहयोग अपेक्षित है ।



0 comments:
Post a Comment