- युवा संकल्प सम्मेलन में युवाओं की उमड़ी भीड़
- स्मृति ने कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग का विकास हुआ
- सभी विपक्षी दल अपनी साख बचाने के लिए हुए एकजुट
गोपालगंज, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) चार साल में भाजपा सरकार ने देश में विकास की रफ्तार को एक नया आयाम दिया हैं। एनडीए की सरकार में गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू हुई। यह बिचार केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में भाजयुमो के युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के पांच करोड़ पचास लाख परिवार की महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाने का काम किया। फसल बीमा योजना के माध्यम से देश के चार करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है।
केंद्रीय मंत्री के निशाने पर कांग्रेस और राजद रहा। उन्होंने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी ने गरीबों के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति की है। बिहार के लोगों को दोनों ने मिलकर छला है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेताओं का एक ही काम बचा है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना।
स्मृति ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के तहत बीमार पड़ने पर पांच लाख रुपए की मदद कर रही है। गरीब के घर अगर कोई बीमार होता है तो वह अपना इलाज आसानी से करा सकता है।
इस मौके पर सभा स्थल पर युवा व महिलाएं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सम्मेलन में गोपालगंज की राजनीति में
चमकता चेहरा डा0 आलोक कुमार सुमन ने भी कपड़ा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय, अनूप श्रीवास्तव, अमरेश राय, सुबाष सिंह तोमर, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सविता सिंह, युवा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सदर प्रखंड प्रमुख रानी देवी, वार्ड पार्षद इंद्रमणि देवी, संदीप गिरि, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, मंजीत सिंह, सुभाष सिंह तोमर,दुर्गा राय, उमेश प्रधान, भाजयुमो नेता राजकरण गुप्ता, अजय त्रिपाठी, रीतेश सिंह, प्रभारी शशि रंजन, राजेन्द्र , सोनू राय, प्रदीप मिश्र, अभिषेक सिंह व चंद्रमोहन पांडेय आदि मौजूद थे।




0 comments:
Post a Comment