सवर्ण समाज और एनएसयूआई ने दिखाए काले झंडे
गोपालगंज, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गोपालगंज में युवा संकल्प सम्मेलन की तैयारी के लिए दो दिन पहले से ही जगह - जगह कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के दिग्गज नेताओं के पोस्टर लगाये गये थे। आज के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जोर - शोर से तैयारी की जा रही थी। लेकिन बीती रात कुछ असमाजिक तत्वों ने समृति ईरानी के फोटो पर काला पेंट लगा कर उसे विकृत करने का प्रयास किया था। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
दूसरी तरफ आज युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची ईरानी का काफिला जैसे ही अंबेडकर और पोस्ट ऑफिस चैक पहुंचा एनएसयूआई और सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इस वजह से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने विरोध करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई जहां उन्हें देर शाम छोड़ दिया गया।



0 comments:
Post a Comment