- जेपी की जयंती पर बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे मुख्यमंत्री
- युवक सवर्ण सेना का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, पुलिस ने हिरासत में लिया
पटना, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में एक युवक ने आरक्षण के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चप्पल फेंकी। चप्पल नीतीश कुमार की मेज के नजदीक गिरी। इसके बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की। सुरक्षाकर्मियों ने चप्पल फेंकने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
गुरुवार को नीतीश कुमार जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। छात्र जदयू ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में नीतीश के अलावा जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान दर्शक वर्ग से एक युवक ने चप्पल फेंकी जो नीतीश की टेबल के पास गिरी। एकाएक हुई इस घटना से सभागार में मौजूद लोग चैंक गए। पकड़े गए युवक की पहचान चंदन तिवारी निवासी औरंगाबाद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सवर्ण सेना का कार्यकर्ता है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने कहा कि गरीब सवर्णों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण की वजह से गरीब सवर्ण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री को विचार करना होगा।




0 comments:
Post a Comment