पार्षद का घेराव करतीं महिलायें।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शालीमार गार्डन में ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ महिलाओं ने स्थानीय पार्षद का घेराव किया। विक्रम एंकलेव की महिलाओ का कहना है कि नगर निगम के ठेकेदार ने उनके रैम्प तोड़ दिये हैं जबकि दबंग लोगों के रैम्प को उसने छुआ तक नहीं है।
वार्ड 37 के भाजपा पार्षद सरदार सिंह भाटी का घेराव करने वाली महिलाओं में से एक सीमा ने बताया कि नगर निगम के ठेकेदार ने उनके रैम्प हमारे तोड़ दिये हैं मगर कुछ दबंग लोगों के रैम्प तोड़ना तो दूर उन्हें छुआ भी नहीं गया। यह एक भेद भाव है।
विरोध की बजह से नगर निगम का काम रुका हुआ हैं काम रूकने की बजह से लोगो को अपनी गाड़िया इधर उधर खड़ी करनी पड़ रही हैं। बाहनों की असुरक्षा के कारण गाड़िया चोरी हो जाने का डर है। इसको देखते हुए आज महिलाओ ने पार्षद का घेराव किया। श्यामा कोर ने बताया कि जल्द सड़क और नाली का निर्माण नही कराया गया तो हम लोग पार्षद के कार्यालय पर धरना देगे इसके लिए नगर निगम और पार्षद जिमेदार होंगे ।
घेराव में सीमा रावत, गीता चैधरी, राजवती, नबाबों, सरस्वती, मनराल, नन्दी बिस्ट, भावना, राजेश देवी, शिवानी, नीरू, आशा गुप्ता, मीना देवी, सरला देवी, प्रारनाथ कैाल, आदि ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment