साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) नवीन पार्क श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित भारत गैस से संबंधित प्रकाश भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी सर्वे के नाम पर लोगों को कनेक्शन बंद करने की कह कर धमका रहे हैं और उनसे फीस वसूल रहे हैं । जबकि कंपनी द्वारा यह सर्वे स्वैच्छिक है। गरीब और अनपढ़ लोगों में इस घटना को लेकर भय व्याप्त है और लोगों का आरोप यह है कि कुछ शरारती लोग चुनावी मौसम में केंद्र सरकार के खिलाफ जनमत बनाने का षड्यंत्र कर रहे है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश भारत गैस एजेंसी नवीन पार्क श्याम पार्क एक्सटेंशन के कर्मचारी श्याम पार्क मैन में घर घर जाकर गैस कनेक्शन चूल्हे,सिलेंडर और पाइप आदि की जांच के नाम पर लोगों से एक फार्म भरवा रहे हैं और उनसे शुल्क के रूप में उनसे 177रूप्ये फीस बसूल रहे हैं। आरोप यह है कि एजेंसी के कर्मचारी उन्हें धमका रहे हैं कि यदि उन्होंने यह सर्वे नहीं कराया तो रसोई गैस उनके कनेक्शन बंद हो जाएंगे। इस मामले में जब इस संवाददाता ने सोनू यादव नाम के कर्मचारी से पूछा तो उनका यही कहना था 177रूपये उनकी फीस है और यह भारत गैस कंपनी भारत सरकार सर्वे करा रही है। जो नहीं कराएंगे उनके कनेक्शन बंद हो जाएंगे ।
उधर भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ शरारती लोग केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए सुरक्षा संबंधी सर्वे का उपयोग कर रहे हैं जिससे आगामी लोकसभा चुनावों पर बुरा प्रभाव डाला जा सके।
इस संबंध में जब एजेंसी की प्रबंधक आयशा खान से बात की गई तो उन्होंने फोन पर बताया कि यह सर्वे अपनी इच्छा पर है ,जरूरी नहीं है। जो सर्वे कराएंगे उनसे रूपये177 वसूले जाएंगे जो नहीं कराएंगे उनके बाद में कनेक्शन बंद हो सकते हैं। यह सर्वे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक कदम हैं। लेकिन वे इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि जब यह स्वैच्छिक है तो उनके कर्मचारी उपभोक्ताओं को धमका कर गैर जरूरी वसूली क्यों कर रहे हैं? वह कहने लगी कि भारत गैस कंपनी की मदद के लिए उनकी एजेंसी के कर्मचारी लगे हुए हैं। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि यह काम उनकी एजेंसी का कर्मचारी सोनू यादव कर रहा है तो वे चप्ुपी साध गयीं।



0 comments:
Post a Comment