गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जनपद में नकली दवाईयों के निर्माण एवं विक्रय तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी कलैक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थीं।
इस समिति का मुख्य उद्देश्य कार्यो मे पारदर्शिता हेतु, मिलावटी खाद्य पदार्थो विक्रय हेतु यह समिति बनायी गयी है। सरकार की नीतियों के अनुसार खाद्य सुरक्षा व औषिधी प्रमुख है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में इस समय त्यौहरों का सीजन है। दशहरा मेले में लगाई गयी खाद्य पदाथों व दुकानो की नियमित सैम्पलिंग की जायें। प्रर्वतन कार्यो को गम्भीरता से करें । गलत कार्य करने वालों को प्रशासन का भय होना चाहिए उन्होने कहा कि खाद सुरक्षा व औषधी दोनो के कार्य असन्तोष जनक है मुझे कार्यवाहियां नही देख रही है। दोनो विभाग स्थानीय निकायों व पुलिस विभाग से समन्वय बनाये और निर्धारित कार्यो को भली प्रकार से करे।
जिलाधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर 2018 से मेरठ से स्वस्थ्य भारत यात्रा मोदीनगर आयेगी। 23 अक्टूबर 2018 को 25 साईकिलिंस्ट के द्वारा खाद्य सुरक्षा व औषिधी सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। इसका समापन 26 अक्टूबर 2018 को दिल्ली में होगा।
इस कार्य में व्यापार मण्डल एवं स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग लिया जायेगां। खाद्य पदार्थो एवं औषधि मे मिलावटी ओैर आधोमानकता एवं जनमानस में जागरूकता बढाये जाने के लिये जनपद के सभी स्कूलो में प्रार्थना के समय बच्चों को नमूने भरके दिखाये। जन औषधी केन्दों पर मानक के अनुरूप दवाईया का भन्डारण हो और न मिलने पर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के नाम पर अवैध वसूली व छोटे व्यापरियों का उत्पीड न किया जाये कोर्ट केस समय से निस्तारित किये जाये।
बैठक में बजट माप अधिकारी के अनुपस्थि रहने पर जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर हिमांशु गौतम पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय आतिष कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रद्धा गुप्ता वाण्ज्यिकर अधिकारी अजय प्रकाश सिंह बी0पी0 शर्मा नगर निगम गाजियाबाद, जितेन्द्र कुमार शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जुनाव अली खाद्य निरीक्षक अधिकारी , राजीव त्यागी जनरल सेक्रेट्री उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment