गाजियाबाद ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज होप एण्ड हैल्पिंग हैड्स सोसाइटी एवं रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद द्वारा प्राथमिक विद्यालय नूरनगर गाजियाबाद में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। इसे शिविर में विषेशज्ञों द्वारा सभी जरूरतमंदों की नेत्र जांच का निशुल्क तथा चश्मा व औषधि वितरण सहित पैथोलोजी सम्बन्धित निशुल्क जांच करायी जायेगी। इसके साथ ही शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, सामान्य चिकित्सा पोाषण व आहार विशेषज्ञ से सम्बन्धित रोगों का भी निशुल्क उपचार किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा कराये जा रहे कार्य सराहनीय है। यह कार्य विशिष्ट रूप से गरीब व निर्बल जरूरत मंद वांछित वर्ग के समुदाय को स्वास्थय सम्बन्धी निशुल्क उपचार पहंुचाने के साथ आमजन को लाभान्वित कर रही है।
उन्होने बताया कि जनपद गाजियाबाद के 15 डाक्टरों के पैनल की टीम इस कार्य को सफल बनाने में लगी है जिसका मुख्य उददेश्य है समाज के जरूरतमंदो को लाभ पहंुचाना। उन्होने कहा कि आज के इस शिविर में प्रतिभाग करने से वह अपने आप को बहुत ही गौरवांवित महसूस कर रही है। उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यो को करने में एक अलग तरह की आत्म संतुष्टि मिलती है।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने रोटरी क्लब को सुझाव देते हुये कहा कि वह स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण पर भी कुछ इसी तरह की मुहिम चलाये। जिसके लिए प्रशासन भी उनके साथ हाथ से हाथ मिलाकर अपना सहयोग प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि आम जन अगर अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखें और पौधारोपण करें तो हम बहुत हद तक प्रदूषण पर नियंत्रण पा सकते है।
इस अवसर पर डा शंकर लाल गुप्ता, डा0 एस0के0 मित्तल, डा0 अरूण सहगल , रोटरी क्लब की अध्यक्ष डा0 दिव्या अग्रवाल, रोटरी क्लब गाजियाबाद के सचिव एस0सी0 मित्तल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण तथा आम जन उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment