साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के आनंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित अर्थला गांव में बन रहे एक मकान में लोहे का बीम रखे जाने के दौरान वह बिजली की लाइन से छू गया। इस घटना में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को आनंद औद्योगिक क्षेत्र में अर्थला गांव के पास निखिल जैन का मकान बन रहा था। भवन निर्माण के दौरान बीम डालने के लिए बनाए गए लोहे के फ्रेम को दीवार पर रखा जा रहा था । इस दौरान भारी भरकम बीम दो मजदूर नहीं संभाल सके और बीम असंतुलित होकर बिजली की एलटी लाइन से छू गया। इस बीम को पकड़ रहे दो मजदूर शहीद नगर निवासी मकबूल और निर्मल उम्र करीब 27 साल की ठौर मौत हो गई ।
थाना साहिबाबाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक निर्मल कहां का था अभी यह पता नहीं चला है। शनिवार की सुबह हुई इस घटना की अभी तक कोई रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की गयी है और ना ही किसी आरोपी को हिरासत में लिया गया है।



0 comments:
Post a Comment