साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड( सीईएल) को सरकार द्वारा निजी हाथों में बेचे जाने के विरोध में जारी श्रमिक यूनियनों का संयुक्त धरना आज आठवें दिन में प्रवेश कर गया। धरने को समर्थन देने के लिए सोमवार को कांग्रेस पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार सीईएल कंपनी के श्रमिक संगठन सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स श्रमिक यूनियन,सीईएल एम्पलाइज यूनियन तथा सीईएल श्रमिक यूनियन संयुक्त रूप से आठ अक्टूबर से कंपनी के गेट के बाहर धरना दे रहीे हैं। कंपनी की श्रमिक यूनियनों का धरना आज आठवे दिन में प्रवेश कर गया। आज धरने का समर्थन करने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के महासचिव नरेंद्र राठी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के एन पांडे, पार्षद संजय शर्मा और पूर्व पार्षद जितेंद्र टांक धरना स्थल पर पहुंचे। कांगेस नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा भारत सरकार की कंपनी सीईएल को निजी हाथों में नहीं बेचने देंगे और वे हर स्तर से सरकारी संपत्ति को कौडि़यों के दाम नहीं बेचने देंगे। आज धरने पर का आठवां दिन हो गया है। आज के धरने पर शिव नारायण पटेल, आकाश त्यागी, किरण पाल भारतीय तथा संदीप भारद्वाज बैठे थे।



0 comments:
Post a Comment