गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी आई0एम0एस0 यूनिर्वसिटी कैम्पस के सभागार में उद्यमियों के साथ संवाद कर रही थी।
एसोषिएसन के अध्यक्ष अनिल जी ने जिलाधिकारी को बताया कि जिला प्रषासन द्वारा हमारी समस्याओं का दिन प्रतिदिन निस्तारण किया जा रहा है। चाहे बिजली की समस्या हो या अतिक्रमण की या नगर निगम की जिला प्रषासन के प्रयासों से समस्याओं का निदान हो रहा है गोश्ठी में बुलन्दषहर ओद्यौगिक क्षेत्र के कुछ उद्योैग चिन्हित कर सौन्र्दीयकरण हेतु विचार विर्मष किया गया कि उद्यमी अपने प्रयासों से व नगर निगम का सहयोग लेकर इन्डस्ट्री के बाहर साफ सुथरा व हरा भरा कैसे बनाया जाये जिससे वाहर से आने वाले व्यक्तियों पर अच्छा प्रभाव पडें जिलाधिकारी ने कहा कि सभी इन्डस्ट्रीज का अग्नि षमन विभाग द्वारा सर्वे कराया गया जिसमें पाया कि सभी उद्योग फायर के मानकों से पूर्ण नही है। मानकों का अनुपालन ठीक से नही किया जा रहा है। इस पर सभी उद्यमी विषेश ध्यान दें। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों से भी कहा कि उद्यमियों की कुछ समस्याये लम्बित है अतिक्रमण , प्रकाष व साफ सफाई के नगर निगम प्राथमिकता पर निस्तारण कराये।
उन्होने कहा कि गाजियाबाद जनपद सबसे ज्यादा प्रदूशित जनपद है हम सब को मिलकर इसे प्रदूशण मुक्त व सुन्दर बनाने का प्रयास करना है। जिला प्रषासन द्वारा प्रत्येक वर्श जनपद की सडकों पर पानी का छिडकाव किया जाता है। व नगर निगम व जी0डी0ए0 द्वारा मैकेनिकल स्वीपिंग मषीनों से सडकों की सफाई की जाती है कुद उद्योग पानी के टेैंकर व स्वीपिगं मषीन क्रय कर लें तो ओद्यौगिक क्षेत्रों को साफ रखने में कामयावी मिलेगी। जो कि हवा के प्रदूशण को रोकने हेतु अत्यन्त आवष्यक है इसका नेतृत्व बुलन्दषहर इन्डस्ट्रीयल ऐरिया के उद्यमी करें। पूरे ओद्यौगिक क्षेत्र का इक्ठ्ठा प्रपोजल बनाये और उस पर सभी उद्योग ध्यान दें। जिन-जिन क्षेत्रों में नागरिकों का सहयोग रहा है परिणाम बहुत बेहतर रहे है। अमृत योजना के अन्तर्गत बडे-बडे पार्को को नगर निगम द्वारा सौन्र्दीयकरण से आच्छादित कराया है। कुछ छोटे-छोटे पार्को को उद्यमी अपने प्रयासो से हरा-भरा व खूबसुरत बना सकते है। उन्होंने कहा कि आज यहाॅ पर सम्बन्धित विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित है। उद्यमी इनका सहयोग लेकर अपने उद्योग को हरा-भरा खूबसुरत व प्रदूशण मुक्त बना सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ उद्योगों को छोडकर बाकी उद्योगों में मुझे पौधा रोपण की कमी दिखाई दी, मानकों के अनुरूप पौधे नही लगाये गये है तथा साफ सफाई की भी कमी है। अभी और मेहनत की आवष्यकता है।
गोैश्ठी में मुख्य विकास अधिकारी रमेष रंजन, महा प्रबन्धक जिला उद्यौग केन्द्र, पुलिस अधीक्षक ष्लोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, सम्बन्धित विभागो के अधिकारी व नगर के उद्यमी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने आज बुलन्दषहर रोड़ के ओद्यौगिक क्षेत्र का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान उन्होने पाया कि लोहा मण्डी के सामने ट्रक खडे है जिससे पूरी सडक पर यातायात को निकलने में समस्या आ रही है। उन ट्रकों को कही अन्यत्र षिफट करने की व्यवस्था की जाये ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होने कुछ उद्यौगो के आगे कम पौधे लगे देखे व साफ सफाई की कमी पायी गयी। उन्होने कहा कि नवम्बर के अन्तिम सप्ताह में मेरा फिर भ्रमण होगा तो उद्यौगो के बाहर साफ सफाई व पौधा रोपण पर्याप्त रूप से दिखनी चाहिए।





0 comments:
Post a Comment