साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) ओडिशा सेवा समिति साहिबाबाद ने महात्मा गाँधी जी की 150वी जयंती के अवसर पर ‘स्वछता ही सेवा है’ सूत्र को साकार करते हुए राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस मौके पर समिति ने स्वछता और जागरूकता हेतु लोगों को प्रेरित किया तदुपरान्त ‘स्वछता ही सेवा है’ संकल्प के अंतर्गत समिति ने साहिबाबाद रेलवे स्टेशन ,गणेश बैंक्विट हॉल से लेकर लोहिआ पार्क तक सड़क पर सफाई और जन जागरूक अभियान चलाया।. इसमें ओडिसा सेवा समिति के बहुसंखक युवाओं ने योगदान दिया और साथ ही बहुत पब्लिक ने इस काम को सराहा ।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष्य पूर्णचंद्रसाहू, जनरल सेक्रेटरी मिनकेतन मिश्रा, नागेंद्रनाथ समल, पिताबश साहू,चंद्रसेखर गिरी, प्रदीप कुमार दास, नंदन समल ,मनोज गिरी, दिलीप, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




0 comments:
Post a Comment