- लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए साइकल के फायदे बताए
- एक हजार से भी अधिक लोगों से की मुलाकात और गिनाए गांधी के आदर्श
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राष्ट्रपिता महात्मागांधी के जयंती के उपलक्ष में गाजियाबाद साइकल क्लब ने साईकिल चला उन्हें याद किया। इस आयोजन का मकसद लोगों को साइकल के प्रति जागरूक करना था। इस इवेंट का प्रमुख आकर्षण रहे महात्मागांधी। गांधी जी के जीवन को अपना आदर्श मानने वाले विवेक मित्तल ने उनके रूप में लोगों को साइकल गीरी करवाई। इस दौरान लगभग दो दर्जन साइकल राइडरों ने मार्निंग वॉक पर आने वाले लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें साइकलिंग के फायदे से जुड़ा पर्चा थमाया। इसके पहले सभी राइडरों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और आरडीसी के सी ब्लॉक की गंदगी को एक घंटे की मेहनत करके साफ कर दिया।
इस अवसर पर गाजियाबाद साइकल क्लब के तरफ से विशाखा शुक्ला, आयुष श्रीवास्तव, विवेक मित्तल, विवेक सोलंकी, सुनील, जय प्रकाश, अंकुर, संदीप कुमार, मनीष, विपिन चैधरी, उमंग, अनुज बंसल, मनीष वशिष्ठ, दीपक वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment