साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) बालाजी बिहार अर्थला में दो अधेड़ उम्र के लोगों ने पहले साथ बैठ कर दारू पी फिर हुई कहा सुनी के बीच एक ने दूसरे केे सीने में कैंची घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम में बालाजी बिहार अर्थला में प्रदीप व संजय सिंह ने पहले साथ बैठ कर दारू पी फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ ़गया कि प्रदीप ने आव देखा न ताब अपनी कैंची उठाकर संजय सिंह के सीने कें घोंप दी। संजय सिंह को जिला अस्पताल गाजियाबाद ले जाया गया वहां उसकी मौत हो गयी। आरोपी नाई का काम करता है तथा मृतक पांच बच्चों का पिता मजदूरी का काम करता था।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद दिनेश सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक के सीने में कैंची घोंपने के आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद करली है।



0 comments:
Post a Comment