कब्जे से चोरी की चार मोटर साईकिल लूटी हुई सोने की चैन व हथियार बरामद
साहिबाबाद, ( सवो्रदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने बीती रात करीब 11 बजे सिकन्दरपुर कट तिराहा साहिबाबाद से मोबाइल फोन व चैन स्नैचिग करने वाले चार शातिर लूटेरे व चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लूटी हुई सोने की चैन , चोरी की चार मोटर साईकिल, एक 315 बोर सीएमपी 2 जिन्दा कारतूस, व तीन चाकू व 4 पत्ते नशीली गोली कुल 120 गोली, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में आसिफ पुत्र जहीर निवासी बी 88 शहीद नगर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद, कुलवीर पुत्र धर्मवीर निवासी एस3/ 234/161 सुधार कैंप कालका जी दिल्ली, आरिफ उर्फ बन्नी पुत्र फैयाज निवासी दौलत राम मार्केट कट कठैडा रोड थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर तथा आदिल पुत्र यूसूफ निवासी नूरी मस्जिद नई आबादी थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर हैं । इन पर दिलली और साहिबाबाद थाने में करीब दस मुकदमें दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इन चारो अपराधियों के अपराध करने के तरीके अलग थे।
अपराधियों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि सभी लोग गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में रात्रि में मोटर साइकिलो से घूमते है व राह चलते लोगो से मोबाइल व चैन स्नैचिंग तथा मोटर साईकिल चोरी करते हैं । इनके सम्बन्ध में थाना हाजा पर कई मुकदमें पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त आसिफ पूर्व में भी दिल्ली आनन्द विहार व ग्रेटर कैलाश थाने से जेल जा चुका हैं ।अभियुक्त साही जिंदगी व एसो आराम के लिए इस तरह के अपराध करते है।



0 comments:
Post a Comment