दिल्ली में आज फार्मा रतन अवार्ड से होंगे सम्मानित
नई दिल्ली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गोपालगंज जिला के सवनहा ग्राम के निवासी सुमंत कुमार तिवारी को फार्मा क्षेत्र में सरकारी योगदान देने के कारण 25 नवंबर को दिल्ली के होटल क्राउन प्लाजा में फार्मा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
सुमंत कुमार तिवारी पिछले दो दसक से फार्मा के क्षेत्र में सरकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। इस समय वे झारखण्ड में खाद्य एवं औषधी प्रशासन में ड्यूप्टी डाॅयरेक्टर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपने सेवा काल में कई तरह से फार्मा उद्योग को योगदान दिया है वहीं समाज में आम लोगों के लिए इसकी उपयोगिता एवं महत्व पर काम किया है। फार्मा रत्न अवार्ड एक विश्वस्तरीय अवार्ड है, जिसमें देश और विदेश से फार्मा जगत के स्टाॅक होल्डर व अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है।
आज इस फार्मा रत्न अवार्ड 2018 का कार्यक्रम दिल्ली के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित होगा जिसमें दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन, चेयरमैन डाॅ0 दिनेश दुआ के साथ फार्मा जगत के दिग्गज शामिल होंगे। फार्मा रत्न अवार्ड के आयोजक डाॅ0 शहवाज आलम ने बताया कि इस अवार्ड की ये तीसरी श्रृखला है । उनकी एनजीओ आरडीएम फार्मा उद्योग में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। फार्मा जगत के 5 हजार से भी ज्यादा सदस्य उनकी एनजीओ से जुड़े हुए है।



0 comments:
Post a Comment